{"_id":"676a420d9c079baffb0da093","slug":"video-passport-office-will-open-soon-in-kotdwar-anil-baluni","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय: अनिल बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय: अनिल बलूनी
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कोटद्वार में जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय खुल जाएगा। जल्द ही इसके लिए स्वीकृति की घोषणा हो जाएगी। कोटद्वार में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के भवन को भी आधुनिकतम और सभी सुविधाओं से लैंस बनाया जाएगा। सोमवार को गढ़वाल भ्रमण पर निकले गढ़वाल सांसद कोटद्वार के पनियाली गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को जो आश्वासन दिए थे, उस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि पासपोर्ट बनाने व नवीनीकरण के लिए अब तक देहरादून जाना पड़ता था, अब कोटद्वार में जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय खुलने जा रहा है। गुजरात में सरदार पटेल की विशाालकाय प्रतिमा की तर्ज पर कण्वाश्रम का विकास किया जाएगा। कंडी मार्ग निर्माण का वायदा भी जल्द पूरा किया जाएगा। कहा कि कोटद्वार में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को भव्य और आधुनिक बनाया जाएगा। जिसमें डिजिटल क्लासरूम होंगे। यहां के बच्चों को आधुनिक सुविधा मिलनी चाहिए। कहा कि वंदे भारत हरिद्वार से सीधे मुरादाबाद रूकती थी। व्यापारियों समेत क्षेत्रवासियों की मांग पर उसका ठहराव अब नजीबाबाद कर दिया गया है। कहाकि पौड़ी जनपद में जहां भी संचार की सुविधा नहीं है। वहां मोबाइल टावरों की रेंज बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर नए मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।