{"_id":"69443061c2e48d91fc0b32cc","slug":"video-investigation-into-the-harmful-industrial-dye-auramine-o-in-dhamtari-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रंगीन चने पर FSSAI का एक्शन: धमतरी में हानिकारक इंडस्ट्रियल कलर औरामाइन ‘O’ की जांच, टीम ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगीन चने पर FSSAI का एक्शन: धमतरी में हानिकारक इंडस्ट्रियल कलर औरामाइन ‘O’ की जांच, टीम ने लिए सैंपल
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा फूटे चने में इंडस्ट्रियल कलर औरामाइन ‘ओ’ के उपयोग के संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में रोस्टेड/फूटे चने में इस हानिकारक औद्योगिक डाई के उपयोग पर कड़ी निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल, एवं धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला धमतरी द्वारा जिले में फूटे चने के कारोबार पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा धमतरी जिले के फूटे चने के बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी गई। संदेह के आधार पर गुरुनानक एजेंसी, धमतरी से फूटे चने का स्टॉक जब्त कर औरामाइन ‘ओ’ की विशेष जांच हेतु राज्य के बाहर स्थित विशेषज्ञ प्रयोगशाला भेजा गया है।इसके साथ ही, श्री गुरुनानक एजेंसी द्वारा फूटे चने का स्टॉक कहां से मंगाया गया एवं किन-किन स्थानों पर वितरित किया गया, इस संबंध में विस्तृत जांच-पड़ताल जारी है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान जांच में धमतरी जिले में फूटे चने के विनिर्माता नहीं पाए गए हैं, परंतु जिले में छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से फूटे चने का आयात हो रहा है। जिला मुख्यालय एवं समस्त विकासखंड मुख्यालयों के बड़े व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर फूटे चने बनाने एवं विक्रय करने वाले सभी कारोबारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सतत निगरानी एवं जांच के दायरे में हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना विभाग को तत्काल दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।