{"_id":"6adb6daf4fdcaaca0e0a0398","slug":"3-more-accused-arrested-in-the-dipanshu-murder-case-arjuni-police-have-now-arrested-a-total-of-seven-accused-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4864823-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: दीपांशु साहू हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात सलाखों के पीछे; चाकू और डंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: दीपांशु साहू हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात सलाखों के पीछे; चाकू और डंडा बरामद
Fri, 23 Oct 2026 08:50 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:50 PM IST
सार
मुजगहन में दीपांशु साहू हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक सात आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस ने चाकू, डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम मुजगहन में हुए चर्चित दीपांशु साहू हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। सभी सात आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुरानी रंजिश में दो युवकों पर जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में पुरानी रंजिश को लेकर हमला हुआ था। आरोप है कि रत्नाबांधा और पंचवटी कॉलोनी के कुछ युवकों ने सुदामा साहू के घर के सामने मुख्य मार्ग पर दीपांशु साहू और विकास साहू को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दीपांशु साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में घायल विकास साहू का इलाज जारी है।
पहले चार, फिर तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 22 अक्टूबर को पुलिस ने चार आरोपियों फनेश्वर नेताम, रितेश नेताम, लिलेश्वर नेताम और नोहर यादव उर्फ काला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अक्टूबर को तीन अन्य आरोपियों शंकर नागरची, तामेश्वर नागरची उर्फ मोनू और धनेश्वर नागरची को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी रत्नाबांधा के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
चाकू, डंडा और खून से सने कपड़े बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।