{"_id":"69417197dbb9c6c10b0bbc04","slug":"video-congress-councilors-hold-a-seven-day-protest-in-front-of-the-dhamtari-municipal-corporation-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: धमतरी नगर निगम के सामने कांग्रेसी पार्षदों का सात दिवसीय धरना, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: धमतरी नगर निगम के सामने कांग्रेसी पार्षदों का सात दिवसीय धरना, जानें क्या कहा
धमतरी नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सात दिवसीय धरने पर नगर निगम कार्यालय के सामने तंबू तान कर बैठ गए हैं। इसके साथ ही निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि नगर निगम की आयुक्त करीब माह भर से गायब है,जिससे कि निगम का पूरा कामकाज ठप हो गया है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास का किस्त अभी तक हितग्राहियों को नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही शहर वासियों को बुनियादी सुविधा सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आगे कहा कि रेलवे प्रभावितों का व्यवस्थापन अब तक नहीं हो पाया है, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। नगर निगम के कार्यकाल को 9 माह हो गए हैं। इसके बाद भी अभी तक सामान्य सभी बैठक नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।