Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Two interstate smugglers were caught by the police while transporting cannabis from Odisha to Delhi.
{"_id":"6aa13211a6c88c5d3d068859","slug":"two-interstate-smugglers-were-caught-by-the-police-while-transporting-cannabis-from-odisha-to-delhi-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4704737-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओडिशा से दिल्ली जा रहा था 10 लाख का गांजा, फॉरेस्ट नाके पर पुलिस ने दबोचे दो अंतरराज्यीय तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा से दिल्ली जा रहा था 10 लाख का गांजा, फॉरेस्ट नाके पर पुलिस ने दबोचे दो अंतरराज्यीय तस्कर
धमतरी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत सिहावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 11 लाख 80 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
धमतरी एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सिहावा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक DL-3SFD-9699 में दो लोग ओडिशा की ओर से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेन रोड रतावा फॉरेस्ट नाका के सामने घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए और वाहन नंबर के आधार पर बाइक को रोक लिया गया।
पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों से पूछताछ की। उनकी पहचान एहतेशाम (27), निवासी बेहड़ा सादात, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और तुषार कश्यप (23), निवासी चांद बाग, करावल नगर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 20 हजार रुपये है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है, और करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस तरह पुलिस ने कुल 11 लाख 80 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
सिहावा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजे की खेप ओडिशा में कहां से ली गई थी और इसे दिल्ली में किसे पहुंचाया जाना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।