फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Heavy rainfall and strong winds expected due to the cyclone; people urged to stay away from rivers and streams

धमतरी में चक्रवात 'अर्नब' का अलर्ट: 60 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है पानी

Tue, 27 Oct 2026 08:31 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:31 PM IST
Heavy rainfall and strong winds expected due to the cyclone; people urged to stay away from rivers and streams
चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को धमतरी सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक होने की आशंका है। मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नागरिकों से सतर्क रहने, किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हवा की रफ्तार लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, बारिश और जलस्तर में वृद्धि होने पर रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है।

कलेक्टर की अपील: फसल सुरक्षित करें, अभी बुवाई से बचें
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किसानों से अपील की है कि जिन खेतों में फसल कट चुकी है, वहां उपज को जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। खड़ी फसल की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें। मौसम की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिलहाल नई बुवाई से बचने की सलाह भी दी गई है। कलेक्टर ने कहा कि 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की स्थिति बनने पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। इस संबंध में फैसला परिस्थितियों के आकलन के बाद लिया जाएगा।

गंगरेल बांध से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी
संभावित भारी वर्षा और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से पानी की आवक बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिले के जलाशयों की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर में वृद्धि होने पर गंगरेल बांध से किसी भी समय अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में नदी किनारे, निचले इलाकों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

27 अक्टूबर 2026 की स्थिति में प्रमुख जलाशयों का विवरण इस प्रकार है:
  • गंगरेल बांध: वर्तमान जलस्तर 345.03 मीटर, पूर्ण जलाशय स्तर 348.70 मीटर, पानी की आवक 5,904 क्यूसेक और जीवित जलभराव क्षमता का उपयोग 59.53 प्रतिशत।
  • दुधावा बांध: वर्तमान जलस्तर 424.03 मीटर, पूर्ण जलाशय स्तर 425.12 मीटर, पानी की आवक 209 क्यूसेक और जलभराव क्षमता 84.21 प्रतिशत।
  • मुरूमसिल्ली बांध: जीवित जलभराव क्षमता का उपयोग 90.72 प्रतिशत।
  • सौंदूर बांध: वर्तमान जलस्तर 469.71 मीटर, पूर्ण जलाशय स्तर 471.065 मीटर, पानी की आवक 20 क्यूसेक और जलभराव क्षमता 82.73 प्रतिशत।

नदी-नालों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह
प्रशासन ने नागरिकों से नदी, नालों, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचने की अपील की है। पानी पुल-पुलियों के ऊपर से बहने की स्थिति में उन्हें पार करने का प्रयास न करें। बच्चों और युवाओं को नदी-नालों में नहाने, मछली पकड़ने या पानी के तेज बहाव में उतरने से रोकने की सलाह दी गई है।

तेज हवा और गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर भवनों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें और अपने परिवार के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवार जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें।

SDRF अलर्ट, जरूरत पर बुलाई जा सकती है NDRF
कलेक्टर ने बताया कि संभावित चक्रवाती प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई जा सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम और जलाशयों से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने, अफवाहों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन दल को तत्काल सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर बिल्कुल न रहें चुप, एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने छात्राओं को किया जागरूक

27 Oct 2026

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने का असर, अयोध्या के शांतिपुरम में ट्रैक्टर से हटाया जा रहा मलबा

27 Oct 2026

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद, अयोध्या में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

27 Oct 2026

हमीरपुर: बिहार से पकड़ा हत्या का फरार आरोपी, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

गोरखपुर: विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन हवन-पूजन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

27 Oct 2026
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट में शिव कथा के दौरान धूमधाम से मनाया मां पार्वती का जन्मोत्सव

27 Oct 2026

उरई: गोखले नगर में मामूली विवाद में भिड़े दो भाई, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

27 Oct 2026
विज्ञापन

पानीपत में पांच लाख की लूट की झूठी कहानी का भंडाफोड़, पुरानी रंजिश में मारपीट को दिया था डकैती का रूप

27 Oct 2026

ऊना: एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने ढोखीलां गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

27 Oct 2026

ऊना: एचआरटीसी पेंशनरों की चेतावनी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 नवंबर से निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव

27 Oct 2026

गोरखपुर: इनरव्हील क्लब का 30वां मधुरम्-दीपावली मेला संपन्न

27 Oct 2026

सहपऊ में कपड़े के शोरूम में लगी आग

27 Oct 2026

पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी, तीन घायल, एक के पैर में लगी गोली; VIDEO

27 Oct 2026

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता, VIDEO

27 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में डिजिटल फसल सर्वे में गड़बड़ी, खेतों में ज्वार की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज हुआ धान

27 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: कर्मचारियों की हड़ताल से खाद वितरण प्रभावित, किसान परेशान

27 Oct 2026

वीडियो: गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक होटल में लगी आग

27 Oct 2026

बालोद में जमही टोल प्लाजा पर बवाल: टोल वसूली के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन; 72 घंटे का अल्टीमेटम

27 Oct 2026

हरियाणा में दिखेगा चक्रवात अर्नब का असर 29 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट

अतरौली के जनकपुर की दो बहनें सांकल बनाकर रोजाना कमा रहीं 600 रुपये

27 Oct 2026

फर्रुखाबाद: कायमगंज में डीजीजीआई की रेड, तंबाकू कारोबारी के आवास पर छापेमारी

27 Oct 2026

पंजाब में 29-30 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हमीरपुर: जसकोट हेलीपोर्ट पहुंचे सीएम सुक्खू, मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक का करेंगे उद्घाटन

हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण

कानपुर के शिवराजपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन

27 Oct 2026

विकास के दावों में डूबा अयोध्या का देवकाली, गड्ढों में तब्दील सड़कें, घरों में कैद होने को मजबूर लोग

27 Oct 2026

रायबरेली में नलकूप की मोटर खराब, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट गहराया

27 Oct 2026

कानपुर: विद्यार्थी मार्केट में पार्क व दुकानों पर तकरार, विधायक महेश त्रिवेदी का सख्त रवैया

27 Oct 2026

शाहजहांपुर: डूडा के खिलाफ महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल, पात्रों के आवास निरस्त करने का आरोप

27 Oct 2026

शाहजहांपुर: धम्म देशना और कठिन चीवरदान महोत्सव का भव्य समापन, यात्रा में उमड़े लोग

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed