{"_id":"69650d5bae60fcfa42063081","slug":"video-congress-leader-vikas-upadhyay-said-bjp-is-a-party-of-traders-in-balod-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: बालोद में कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय बोले- BJP व्यापारियों की पार्टी, बृजमोहन अग्रवाल पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बालोद में कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय बोले- BJP व्यापारियों की पार्टी, बृजमोहन अग्रवाल पर तंज
बालोद जिले में चल रहे जंबूरी को लेकर बालोद पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को स्वयं अपनी पार्टी पर भरोसा नहीं है इसलिए वह कोर्ट गए हैं जब उनके वरिष्ठ नेता को सरकार पर भरोसा नहीं तो आम जनता क्या करेगी यहां पर टॉयलेट के नाम पर भ्रष्टाचार किए गए हैं टेंपरेरी टॉयलेट दो-दो करोड रुपए फूंक दिए गए और पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि जंबूरी में जो भ्रष्ट्राचार हुए हैं उसके साक्ष्य स्वयं निकलकर सामने आने लगे हैं, 2 करोड़ का स्थाई टॉयलेट करोड़ों का भ्रष्टाचार किसी न किसी की मर्जी और सहमति से हो रहा है जिसमें पूरा तंत्र शामिल है उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए, यह भ्रष्ट्राचार की पराकाष्ठा है हमारे पास सारे दस्तावेज हैं हम लगातार मीडिया के पास इसे रख रहे हैं, स्काउट गाइड के पद के लिए जिस प्रकार वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को कोर्ट जाना पड़ रहा है वो बताता है कि उन्हें स्वयं की सरकार पर भरोसा नहीं। विकास उपाध्याय यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में करोड़ों के धान चूहे खा रहे हैं, क्या ये जायज है, भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की पार्टी है, इनके सब विधायक मंत्री जनप्रतिनिधि पार्षद से ले के नेता सब कैसे अपना जेब भरा जाय उसी में लगे हैं, आपको बता दें रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन बालोद में हो रहा है इसी दौरान वो बालोद आए हुए थे जहां उन्होंने ये बयान दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।