फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   'दो घूंट' वाले गाने पर कांग्रेस एमएलए का डांस वायरल: भाजपा ने घेरा तो संगीता बोलीं- मंत्री कर रही रैंप वॉक

'दो घूंट' वाले गाने पर कांग्रेस एमएलए का डांस वायरल: भाजपा ने घेरा तो संगीता बोलीं- मंत्री कर रही रैंप वॉक

Sat, 12 Sep 2026 08:04 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 08:04 PM IST
'दो घूंट' वाले गाने पर कांग्रेस एमएलए का डांस वायरल: भाजपा ने घेरा तो संगीता बोलीं- मंत्री कर रही रैंप वॉक
बालोद जिले के संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा तीज मिलन समारोह में किए गए अपने डांस को लेकर राजनीतिक चर्चा में आ गई हैं। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विधायक महिलाओं के साथ एक फिल्मी गाने पर नृत्य करती नजर आ रही हैं।

वीडियो को लेकर भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कांग्रेस पर निशाना साधा गया। भाजपा की ओर से पोस्ट में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस शराबबंदी की बात करती है, लेकिन शराब से जुड़े गाने पर नृत्य कर रही है।

भाजपा ने संस्कृति और शराबबंदी को लेकर उठाए सवाल
भाजपा ने वीडियो को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तीज छत्तीसगढ़ का पारिवारिक और पारंपरिक पर्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि ऐसे आयोजन में शराब से जुड़े गाने पर नृत्य करना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तीज जैसे पारिवारिक त्योहार में इस तरह के गीत पर नृत्य करना छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान के अनुरूप नहीं है।

विधायक बोलीं- बचपन याद कर मस्ती-मजाक किया
विवाद बढ़ने के बाद विधायक संगीता सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उन्होंने बचपन की यादों को ताजा करते हुए मस्ती-मजाक के तौर पर डांस किया था। इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। विधायक ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को दूसरों के मामलों में ज्यादा ताक-झांक करने के बजाय अपने पार्टी संगठन पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा पर विधायक का पलटवार
संगीता सिन्हा ने कहा कि अगर महिलाएं किसी गाने पर मनोरंजन के लिए डांस कर रही हैं तो इसमें परेशानी क्या है। उन्होंने भाजपा की महिला एवं बाल विकास मंत्री के एक अन्य गाने पर किए गए नृत्य का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने पार्टी के नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर डालनी चाहिए।

दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज
विधायक के डांस के वीडियो के सामने आने के बाद तीज मिलन समारोह का राजनीतिक रंग चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा जहां इसे संस्कृति और शराबबंदी के मुद्दे से जोड़कर कांग्रेस पर हमला कर रही है, वहीं कांग्रेस विधायक इसे सामान्य मनोरंजन और महिलाओं के साथ आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बता रही हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली में ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

12 Sep 2026

Video: डीएम लखनऊ ने इटौंजा बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे, बोले- जलस्तर नहीं होगी खास बढ़ोतरी

12 Sep 2026

कोरिया: घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा दूसरी की मासूम को तेज रफ्तार बस ने कुचला, हादसे में प्रिंशी की मौत

12 Sep 2026

अयोध्या में निरक्षर महिलाओं को साक्षर बना रहा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम

12 Sep 2026

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ साइकिल राइड

12 Sep 2026
विज्ञापन

मां नंदा की डोली चेपड़ों गांव पहुंची

12 Sep 2026

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 210 शिक्षकों को किया सम्मानित

12 Sep 2026
विज्ञापन

दिल्ली एम्स के पूर्व कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एसवीएस देव से अमर उजाला की खास बातचीत

12 Sep 2026

अलीगढ़ में मिले संरक्षित पशु के अवशेष

12 Sep 2026

विधायक विवेक शर्मा बोले- कुटलैहड़ की 61 पंचायतों में किया संवाद, बीपीएल चयन में पात्रों मिलेगा लाभ

12 Sep 2026

गढ़वाल विवि छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

12 Sep 2026

ऊना: केशव भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन

12 Sep 2026

तरनतारन में पुलिस मुठभेड़, वांछित आरोपी जगजीत सिंह दो गोलियां लगने से घायल

शाहजहांपुर: बाजार में छाईं गणेश जी की मूर्तियां, पंडालों में विराजेंगे गणपति बप्पा

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में चाकू से हमले में बुजुर्ग की मौत, पोता भी घायल

12 Sep 2026

श्रीनगर में नौ दिवसीय नंदा अष्टमी महोत्सव शुरू

12 Sep 2026

मोगा में मिशन पोषण और आंगनवाड़ी सर्विस स्कीम के तहत 25 महिलाओं को मिले नियुक्ति पत्र

वाराणसी में चांदपुर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस मौके पर

12 Sep 2026

मोल्दोवा से भारत लाया गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का आरोपी, 21 केस दर्ज

ऊना: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

12 Sep 2026

बीएचयू की जेन-जी चौपाल में पुलिस बल तैनात, युवाओं ने की चर्चा

12 Sep 2026

गौ प्रतिष्ठा शोभायात्रा से श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

12 Sep 2026

वीडियो: एचपीपीटीएफ का क्रमिक अनशन जारी, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार पर उठाए सवाल

12 Sep 2026

हमीरपुर: राजेंद्र राणा बोले-सीएम कार्यालय को आलीशान बनाने पर खर्च किए 70 करोड़

2027 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल ने मोगा में गांव-गांव में शुरू की नुक्कड़ मीटिंग

जौनपुर जिला महिला अस्पताल में मरीज के पति की पिटाई, सुरक्षा कर्मियों पर आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: कैम्पिंग कोच में भीषण आग, सिलिंडर में आग लगते ही रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में मनौतियों के राजा का भव्य पंडाल लगभग तैयार

12 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: मछली पकड़ने के लिए पुलिया में लगाया जाल, फंस गया कोबरा, ग्रामीणों के उड़े होश

12 Sep 2026

हांसी में पुलिस का सड़कों पर पहरा, डीएसपी ने खुद संभाली चेकिंग की कमान

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed