{"_id":"6a899e760bcc0e738407291b","slug":"growing-concern-over-the-continuous-arrival-of-wild-bears-in-janakpur-questions-raised-on-the-safety-of-devotees-and-school-children-ambikapur-news-c-1-1-noi1560-4638844-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"MCB News: कैलाश मंदिर के पास रोज मंडरा रहा जंगली भालू, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCB News: कैलाश मंदिर के पास रोज मंडरा रहा जंगली भालू, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों की बढ़ी चिंता
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक मुख्यालय जनकपुर में कैलाश मंदिर और बनास नदी के आसपास इन दिनों एक जंगली भालू की लगातार मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है। सावन महीने में मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास भालू की आवाजाही से श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक भालू रोज शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच मंदिर और आसपास के इलाके में दिखाई देता है। कई बार सुबह के समय भी उसकी मौजूदगी देखी गई है। भालू को देखने के लिए लोग मौके पर जमा हो रहे हैं। कुछ लोग उत्सुकता में उसके बेहद करीब जाकर मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग उसे खाने-पीने की चीजें भी दे रहे हैं, जो किसी बड़े खतरे को न्योता दे सकता है।
कृषि विभाग के प्रभारी अधिकारी इंद्रपाल वास्कले ने बताया कि भालू लगातार मंदिर और कार्यालय के आसपास नजर आ रहा है। पास ही एकलव्य आवासीय विद्यालय होने के कारण बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर चिंता स्वाभाविक है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही है और भालू को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
कृषि विभाग पहुंचे विजेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि मंदिर के पास भालू को देखकर वे घबरा गए और वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि भालू शांत दिखाई दे रहा था, लेकिन इतने करीब रुकना सुरक्षित नहीं लगा। स्थानीय लोगों ने भालू को जल्द सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि भालू से दूरी बनाए रखें, भीड़ न लगाएं और उसे किसी भी तरह का भोजन न दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।