फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   She is defaming me…: BDC Priya files complaint against social media influencer Akanksha

मुझे कर रही बदनाम…: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा पर बीडीसी प्रिया ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 20 Sep 2026 06:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 20 Sep 2026 06:27 PM IST
सार

बीडीसी प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रिया ने अभद्र भाषा और मटकी फोड़ विवाद में नाम घसीटकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
She is defaming me…: BDC Priya files complaint against social media influencer Akanksha
थाना पहुंची बीडीसी प्रिया सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भकुरा-परसा की जनपद सदस्य (बीडीसी) प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला प्रतिनिधि का आरोप है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में उनका नाम घसीटकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पद की छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस से आवेदन पर संज्ञान लेते हुए इंफ्लुएंसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत का मुख्य कारण अभद्र भाषा 

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भकुरा निवासी प्रिया सिंह अपने पति भारद्वाज और स्थानीय ग्रामीणों के साथ रविवार दोपहर थाने पहुंची थीं। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं और उन पर पद के दुरुपयोग के अनर्गल आरोप लगा रही हैं। बीडीसी ने स्पष्ट किया है कि उन पर बनाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। मारपीट की जिस घटना से उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


मटकी फोड़ कार्यक्रम का घटनाक्रम 

जनपद सदस्य ने बताया कि 6 सितंबर को ग्राम भकुरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आयोजन समिति के औपचारिक निमंत्रण पर वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई थीं। वे लगभग दो घंटे तक वहां उपस्थित रहीं और प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के बाद घर लौट आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसी रात ग्राम नवापारा निवासी दीपक राजवाड़े और करन राजवाड़े ने बाइक का साइलेंसर निकालकर तेज गति से वाहन चलाते हुए इलाके में हुड़दंग मचाया। इसी दौरान हुड़दंगियों ने आयोजन समिति के एक सदस्य को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। इस संदर्भ में 7 सितंबर को आयोजन समिति की ओर से कोतवाली थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।


पुलिस कार्रवाई की मांग

प्रिया सिंह का कहना है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे अपने निवास पर थीं, लेकिन इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो सोशल मीडिया पर उनका नाम लेकर दुष्प्रचार कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद महिला बीडीसी को मामले की निजांच कर उचित कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed