Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Lathi charge in dispute over spilling water in patna bihar video goes viral six injured three arrested
{"_id":"698c850fd7225b31ae0b9203","slug":"patna-there-was-heavy-lathi-charge-in-the-dispute-over-spilling-water-patna-news-c-1-1-noi1474-3939715-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पानी गिराने के विवाद में जमकर चली लाठियां, वीडियो वायरल, छह घायल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पानी गिराने के विवाद में जमकर चली लाठियां, वीडियो वायरल, छह घायल, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:50 PM IST
Link Copied
राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पानी गिराने के मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि लाठी चलने के दौरान एक युवक मौके पर बेहोश हो गया। वहीं महिलाएं भी जमकर लाठी भांजते दिख रही हैं।
मारपीट में बदल गई मामूली बहस
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की शुरुआत घर के आगे पानी गिराने से हुई थी। एक पक्ष ने गलती से या जानबूझकर दूसरे के दरवाजे पर पानी गिरा दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। देखते-देखते मामूली बहस हिंसक मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान लाठी ही नहीं, लड़ाई का स्थान भी दोनों पक्षों के लिए कुश्ती के अखाड़े जैसा बन गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और तमाशा देखते रहे।
पुलिस ने क्या बताया?
घायलों को तुरंत घोसवरी पीएचसी में भर्ती कराया गया और उनका इलाज किया गया। घोसवरी थाना के एसआई सुबोध तिवारी ने बताया कि विवाद में दोनों पक्ष शामिल थे और कुल छह लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में एक पक्ष से शिवबालक यादव और पिंटू यादव तथा दूसरे पक्ष से पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि बाकी पक्षों के खिलाफ भी आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने लोगों से की अपील
एसआई सुबोध तिवारी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। घटना के वीडियो के वायरल होने के कारण सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।