फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Demand Bharat Ratna for Darbhanga Maharaj Kameshwar Singh BJP MLC placed proposal in Bihar Legislative Counci

Bihar News: दरभंगा महाराज को भारत रत्न देने की मांग, भाजपा MLC ने विधान परिषद में रखा प्रस्ताव

Wed, 11 Feb 2026 07:37 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/पटना Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 07:37 PM IST
सार

Bihar News: भाजपा विधान परिषद सदस्य कामेश्वर ठाकुर ने बिहार विधान परिषद में महाराज कामेश्वर सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने बिहार सरकार से इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक अनुशंसा भेजने की मांग की है। 

विज्ञापन
Demand Bharat Ratna for Darbhanga Maharaj Kameshwar Singh BJP MLC placed proposal in Bihar Legislative Counci
फाइल फोटो : महाराज कामेश्वर सिंह

विस्तार

दरभंगा महाराज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के निधन के बाद से महाराज कामेश्वर सिंह को भारत रत्न देने की मांग लगातार राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में उठ रही है। इस सिलसिले में बिहार विधान परिषद के भाजपा सदस्य कामेश्वर ठाकुर ने बजट सत्र के दौरान सभापति से महाराज को भारत रत्न देने की औपचारिक अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है।

विज्ञापन


विधान परिषद में भाजपा MLC ने गिनाया योगदान
सभा में कामेश्वर ठाकुर ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध  के दौरान भारतीय सेना की सहायता के लिए महारानी कामसुंदरी देवी ने 600 किलोग्राम सोना (15 मन) दान किया था। राज परिवार या महाराज का योगदान केवल इसी तक सीमित नहीं है। महाराज ने मिथिलांचल, वाराणसी, कोलकाता, दिल्ली, पटना और अन्य शहरों में विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थापित किए। महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज, कला और संस्कृति के क्षेत्र में मिथिला के लिए अमूल्य योगदान देने वाले महापुरुष थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और ऐसे महापुरुषों को उनका उचित सम्मान दिलाना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन


युवराज कपिलेश्वर ने भाजपा एमएलसी को दिया धन्यवाद
भाजपा एमएलसी के इस कदम पर युवराज कपिलेश्वर सिंह ने कामेश्वर ठाकुर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यदि महाराज कामेश्वर सिंह को भारत रत्न दिया जाता है, तो यह सिर्फ परिवार या मिथिला के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात होगी। युवराज ने महाराज के संविधान सभा में सदस्य रहने, संविधान निर्माण में सहभागिता करने और स्वतंत्रता के बाद राज्यसभा सदस्य बनने के योगदान को भी याद किया। इसके अलावा महाराज लंदन में आयोजित गोलमेज सम्मेलन में भी भाग ले चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुलाब और शराब के साथ महिला ने पति को किया प्रपोज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

लोगों की नजर बिहार सरकार पर टिकी
महाराज कामेश्वर सिंह का मीडिया क्षेत्र में योगदान भी उल्लेखनीय रहा। उन्होंने हिंदी में ‘आर्यावर्त’ और अंग्रेज़ी में ‘द इंडियन नेशन’ अखबारों की स्थापना की, जो लंबे समय तक प्रतिष्ठित रहे। इन संस्थानों ने कई लोगों को रोजगार भी प्रदान किया। इस प्रस्ताव के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की नजर बिहार सरकार पर टिकी है कि वह महाराज कामेश्वर सिंह के भारत रत्न के लिए केंद्र सरकार को औपचारिक अनुशंसा कब भेजती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed