Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar news: husband poured petrol on her and burnt her alive When the wife protested against his illicit relat
{"_id":"675e969480a75f891d01477a","slug":"bihar-news-opposition-to-illicit-relations-husband-pours-petrol-on-wife-burns-accused-arrested-in-bettiah-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2418512-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक; आरोपी गिरफ्तार
बेतिया में अवैध संबंध के विरोध करने पर पति ने अपने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है, जिससे वह जलकर बुरी तरह से घायल हो गई है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के बासरा गांव की है। पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि उसके दामाद की किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध था।
वहीं अवैध संबंध को लेकर उसकी बेटी हमेशा विरोध करती थी। जिससे वह हमेशा मारपीट हुआ प्रताड़ित करते रहता था। वहीं शनिवार की देर रात्रि दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा झंझट हुआ और वह अवैध संबंध का विरोध करने लगी। उसके बाद दामाद ने मेरी बेटी के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। जिससे वह पूरी तरह जलकर घायल हो गई है।
घायल महिला की मायका जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के हॉट सरिया वार्ड नंबर 4 में है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में बेटी के घर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां पर घायल महिला का इलाज चल रहा है। इधर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी मोहम्मद रफीक को भी हाथ पैर बांधकर जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां से पुलिस परिजनों के चुंगल से छुड़ाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामलें मे गहनता से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला आठ माह की गर्भवती भी है।
इधर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला को उसके पति ने जला दिया है। मामले में घायल महिला के पति के बयान पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति को जीएमसीएच से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बोन वार्ड में चल रहा है। प्रथम दृष्टि से मामला घरेलू कलह का बताया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।