फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chapra youth murder mobile loot police line airport campus

बिहार: पुलिस लाइन के बगल में युवक की बेरहमी से हत्या, मोबाइल लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 22 Sep 2026 09:06 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2026 09:06 PM IST
सार

छपरा के हवाई अड्डा परिसर में पुलिस लाइन के पास सोमवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मोबाइल लूट के विरोध में वारदात की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
 

विज्ञापन
chapra youth murder mobile loot police line airport campus
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाले पुलिस लाइन के ठीक बगल में सोमवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा परिसर में हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद टहलने निकले दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने घेर लिया। मोबाइल छीनने की कोशिश का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हमले का प्रत्यक्षदर्शी मृतक का साथी किसी तरह मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से छपरा आए थे दोनों युवक
मृतक और उसका साथी मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों छपरा शहर के गांधी चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में मजदूरी करते थे। सोमवार रात दोनों ने दुकान पर खाना खाया और इसके बाद टहलने के लिए हवाई अड्डा परिसर की ओर निकल गए। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। प्रारंभिक जांच में मोबाइल छीनने की कोशिश की बात सामने आ रही है। विरोध के बाद विवाद बढ़ा और हमलावरों ने युवक को घेरकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट-पत्थर से हमला, फिर धारदार हथियार से वार
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हमलावरों ने पहले युवक पर ईंट-पत्थर से हमला किया। इसके बाद धारदार हथियार से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।


साथी हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उससे घटना के हर पहलू की जानकारी जुटा रही है। वहीं, मिठाई दुकान के मालिक की ओर से भी थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और युवक को निशाना बनाने की असल वजह क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed