{"_id":"5b256e284f1c1bed778b45cd","slug":"yuvak-ne-lagai-fhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
amarujala
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
fasi, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बानपुर के ग्राम कैलगुवा में शनिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना को आत्महत्या बताते हुए आर्थिक तंगी की बजह बता रहे हैं। वहीं पुलिस इसे तीन वर्ष से मायके रह रही पत्नी के न आने पर आत्म हत्या करने की बात बता रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कैलगुवां निवासी राकेश बंशकार(30 वर्ष) पुत्र शिवचरण मेहनत मजदूरी कर परिवार को भरण पोषण करता था। विगत तीन वर्षों से उसकी पत्नि मायके में ही रह रही थी। पत्नी को वापस लाने के लिए उसने कई बार प्रयास किया, लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ वापस आने को तैयार नहीं हो रही थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे राकेश ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने राकेश को फांसी के फंदे पर झूलता देख पुलिस का सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस कारण घर में खर्चा आदि के लिए कलह बना रहता था। इसी बजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान दे दी। वहीं पुलिस का कहना है विगत तीन वर्षो से मायके में रह रही पत्नि के घर न आने से वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।