{"_id":"6a941771edea25cea00b5863","slug":"accused-arrested-and-sent-to-jail-for-raping-a-deaf-mute-young-woman-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120601-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Sun, 30 Aug 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत मिलने के 24 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
29 अगस्त को एक महिला ने पोखरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी मूक-बधिर ननद के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी संजय (34) उर्फ संतू, निवासी सांकरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य भी संकलित किए। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि पोखरी पुलिस की टीम ने 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद