फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves struck an empty house, making off with 27 tolas of gold, 4 kg of silver, and 4 lakh in cash.

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन मनाने यूपी गया परिवार, पीछे से 60 लाख की चोरी; 27 तोला सोना और चार किलो चांदी ले गए चोर

Sun, 30 Aug 2026 02:36 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 02:36 PM IST
सार

MP News: शिवपुरी में रक्षाबंधन मनाने कानपुर गए परिवार के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश करीब 27 तोला सोना, 4 किलो चांदी और 4 लाख रुपए नकद समेत करीब 60 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Thieves struck an empty house, making off with 27 tolas of gold, 4 kg of silver, and 4 lakh in cash.
गेट तोड़ लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रक्षाबंधन मनाने के लिए परिवार का घर से बाहर जाना चोरों के लिए मौका बन गया। सूने मकान में घुसे बदमाश करीब 60 लाख रुपए का माल समेटकर फरार हो गए। चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले तोड़े, अलमारियां खंगालीं और पुश्तैनी जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


28 अगस्त को परिवार गया था कानपुर
मामला शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र का है। दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल अपने परिवार के साथ 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने कानपुर गए थे। रविवार रात जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के दरवाजे भी तोड़े गए थे। चोर घर से करीब 27 तोला सोने के जेवरात, 4 किलो चांदी, 4 लाख रुपए नकद समेत करीब 60 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


पुश्तैनी गहनों पर हाथ साफ
मातादीन अग्रवाल की पत्नी रश्मि अग्रवाल के मुताबिक, चोरी हुए अधिकांश जेवरात पुश्तैनी थे, जिनकी परिवार के लिए केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक कीमत भी थी। वहीं, घर में रखे 4 लाख रुपए मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य के खर्च के लिए रखे गए थे। घटना की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल से अहम सुराग जुटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी

रेकी के बाद वारदात का शक
पुलिस को आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले मकान की रेकी की थी। परिवार कब घर से बाहर गया और कब वापस लौटेगा, इसकी जानकारी जुटाने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी 28 अगस्त की रात हुई या उसके बाद किसी दिन। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed