फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in five-storey Kurti market building; 100 people save their lives by reaching the roof.

Delhi NCR News: कुर्ती मार्केट की पांच मंजिला इमारत में आग, 100 लोगों ने छत पर पहुंचकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
गांधी नगर एरिया के पुराना सीलमपुर स्थित मार्केट में हादसा, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद था कपड़ों का गोदाम, ऊपरी मंजिलों पर रहते थे किरायेदार
विज्ञापन

----
300 मीटर पाइप जोड़नी पड़ी दमकल में संकरी गलियां होने के कारण
6 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
-----

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर के पुराने सीलमपुर स्थित कुर्ती मार्केट की पांच मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय इमारत में करीब 100 लोग मौजूद थे। धुआं उठते ही ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग सतर्क हो गए और सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंच गए। बाद में सभी लोग बराबर वाली इमारत से सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:21 बजे गली नंबर-8 स्थित पांच मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 300 गज में बनी इमारत बेहद संकरी गली में स्थित है। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़ों के गोदाम में लगी थी। घटना के समय गोदाम बंद था।
विज्ञापन

इमारत की ऊपरी चार मंजिलों पर कमरे बने हुए हैं, जहां कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। गोदाम से धुआं निकलता देखकर ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को आग का पता चला। उन्होंने तत्काल इमारत खाली की और छत पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
संकरी गली और सड़क पर जाम के साथ गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण दमकल कर्मियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद मेन रोड से करीब 300 मीटर लंबी पाइप लाइन जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10:50 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग को ऊपरी मंजिलों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
पुलिस के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शाहदरा जिला पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed