फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Attempt to stage incident as an accident fails; debt-ridden son kills father.

बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की: हादसे का रूप देने की कोशिश; अंतिम संस्कार से पहले खुला राज

Sun, 30 Aug 2026 01:46 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के गोवाड़ी गांव में 82 वर्षीय वृद्ध की मौत के मामले में उसके बेटे पर ही हत्या का आरोप लगा है। बेटे ने पिता की मौत को छत से गिरने का हादसा बताया था, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला खुल गया।

विज्ञापन
Attempt to stage incident as an accident fails; debt-ridden son kills father.
मृतक के घर के बाहर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के गोवाड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने 82 वर्षीय वृद्ध पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की और पिता के छत से गिरने की कहानी बताई। हालांकि, अंतिम संस्कार से पहले सिर पर लगी पट्टियां खोले जाने पर गहरी चोट के निशान सामने आए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराया, बेटे ने बताई छत से गिरने की कहानी

सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष खोईवाल के अनुसार, गोवाड़ी निवासी गौतमलाल यादव (82) को 27 अगस्त की रात सागवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे कांतिलाल ने अस्पताल में बताया कि उसके पिता घर की छत से गिर गए थे। उपचार के दौरान गौतमलाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को रात में ही घर ले आए। अगले दिन परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए।

विज्ञापन

पट्टियां खोलीं तो सिर पर मिले धारदार हथियार के निशान

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले होने वाली सामाजिक क्रियाओं के दौरान मृतक गौतमलाल के सिर पर बंधी पट्टियां खोली गईं। पट्टियां हटाते ही उनके सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों को मामले पर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में सामने आया कि गौतमलाल की मौत सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण हुई थी।

पूछताछ में बेटे ने कबूला अपराध

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे कांतिलाल से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कई जगहों से उधार लिया था, जिसके चलते उस पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा था। कर्ज चुकाने के लिए वह पैतृक जमीन बेचना चाहता था, लेकिन उसके पिता गौतमलाल जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर वह पिता से नाराज था।

कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचना चाहता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, कांतिलाल ने बताया कि इसी विवाद के चलते उसने 27 अगस्त को अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। हमले में गौतमलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने कानूनी कार्रवाई और जेल से बचने के लिए वारदात को हादसे का रूप देने की साजिश रची और पिता के छत से गिरने की कहानी बताई। हालांकि, अंतिम संस्कार से पहले चोट के निशान सामने आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हमले की पुष्टि होने के बाद पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र कांतिलाल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed