फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : vehicle first ran over man sleeping by roadside and then instead of helping him

मुजफ्फरपुर: सड़क किनारे सो रहे शंकर पर चढ़ा ट्रक, मदद के बजाय पिटाई कर गड्ढे में फेंकने का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 04:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 04:05 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में सड़क किनारे सो रहे युवक को कथित तौर पर वाहन से कुचलने के बाद पिटाई कर खड्डे में फेंकने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल शंकर सहनी को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : vehicle first ran over man sleeping by roadside and then  instead of helping him
घायल युवक शंकर का उपचार जारी।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर इलाके में सड़क किनारे सो रहे युवक पर वाहन चढ़ा दिया गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर मदद की गुहार लगाने लगा।

विज्ञापन


आरोप है कि वाहन सवार ने मदद करने के बजाय उसकी पिटाई कर उसे सड़क किनारे गढ्डे में फेंक दिया, जहां वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घायल का बयान लेकर मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल की पहचान 38 वर्षीय शंकर सहनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना को लेकर घायल शंकर ने बताया कि वह देर रात काम करने के बाद पास के पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे सो गए थे। इसी दौरान अहले सुबह आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इससे उनका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्द से कराहते हुए उन्होंने मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे स्थित खड्डे में फेंक दिया गया। चोट के कारण उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


येे भी पढ़ें- बिहार: 'एक ही परीक्षा होगी, नेगेटिव मार्किंग भी लागू'; टीआरई-चार को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

शंकर ने बताया कि उनके पूरे शरीर में चोट लगी है और पैर टूट गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना को लेकर परिजनों में गुस्सा और नाराजगी है।

इस घटना को लेकर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। पीड़ित का जल्द बयान लिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है। मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed