फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police seize weapons hidden by Naxalites; search operation underway.

CG: नारायणपुर के जंगल में मिला नक्सलियों का हथियार डंप, 10 राइफल और 2 किलो विस्फोटक जब्त

Sun, 30 Aug 2026 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 03:52 PM IST
सार

नारायणपुर के अदनार जंगल में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त सर्चिंग टीम ने नक्सलियों का पुराना हथियार डंप बरामद किया। जवानों ने 10 राइफल, बीजीएल शेल, कारतूस और करीब दो किलो विस्फोटक जब्त किया है।

 

विज्ञापन
Police seize weapons hidden by Naxalites; search operation underway.
नक्सलियों का पुराना हथियार डंप मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। अदनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया पुराना हथियार डंप बरामद किया गया है। यहां से 10 राइफल, बीजीएल शेल, कारतूस और करीब दो किलो विस्फोटक जब्त किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान अदनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा वर्षों पहले छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव; नदी में युवक बहा, रेस्क्यू जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों से मुठभेड़ और अन्य गतिविधियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी थी। नक्सली गतिविधियों में कमी आने और कई नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने के बावजूद सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से डंप कर छिपाई गई हथियार और विस्फोटक सामग्री लगातार बरामद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed