फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women deadbody found hanging

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 18 Nov 2017 11:47 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 18 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
women deadbody found hanging
मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के सिरसौली गांव में शुक्रवार शाम आम के पेड़ से संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

नगरिया निवासी जमुना प्रसाद ने बेटी सीमा (33) की शादी करीब 15 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के सिरसौली निवासी सुभाष के साथ की थी। उसके दो बेटे विशाल, तरुण व बेटी सलोनी है। इसी साल जुलाई में बीमारी से सुभाष की मौत हो गई थी। जमुना प्रसाद ने बताया कि पति की मौत के बाद से बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी बेटी सीमा के कंधों पर आ गई थी। पैतृक संपत्ति के तौर पर सीमा क ो पांच बीघा जमीन मिली थी। ससुरालीजन उसका सहयोग नहीं कर रहे थे। वह गांव के लोगों की मदद लेती थी। इस बात को लेकर सास, ननद, देवर व देवरानी एतराज करते थे। विरोध पर बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बेटी ने कई बार फोन पर इसकी शिकायत की थी। शुक्रवार दोपहर सीमा ने उसे फोन कर ससुरालीजनों के उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की आशंका जताई थी। इस पर वह शाम करीब आठ बजे सिरसौली पहुंचा था। सीमा का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर साड़ी से लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने सास, ननद, देवर व देवरानी पर बेटी की हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ ब्रजेश सिंह यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed