{"_id":"0b966ec9209ecbfa0ed3ac80ff1a63e7","slug":"father-and-two-sons-forcibly-imprisoned-in-harvest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन फसल काटने में पिता-दो पुत्रों को कैद, दो-दो वर्ष की जेल और दो-दो हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन फसल काटने में पिता-दो पुत्रों को कैद, दो-दो वर्ष की जेल और दो-दो हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से धान की फसल जबरन काट ले जाने के जुर्म में पिता और उसके दो पुत्रों को दो-दो वर्ष की सश्रम कैद और दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव की जयदेवी पत्नी ओम प्रकाश ने 29 नवंबर 2004 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके खेत से कृष्ण कुमार पुत्र श्यामलाल, शशि शेखर उर्फ चंद्र शेखर व उसका भाई विनोद कुमार पुत्रगण कृष्ण कुमार 27 नवंबर की सुबह धान की फसल जबरन काट ले गए। विरोध करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद धान की फसल बरामद कर ली। तफ्तीश के बाद तीनों के विरुद्ध धारा 379, 411, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने चार गवाह पेश किए।
विज्ञापन
शनिवार को सीजेएम रामदयाल ने इस मुकदमे का फैसला सुनाते हुए आरोपी पिता व दोनों पुत्रों को धारा 379 व 411 में दो-दो वर्ष की सश्रम कारावास व दो-दो हजार रुपये जुर्माना की सजा दी।
जुर्माना न देने पर एक माह की कैद और होगी। धारा 323 में छह माह की कैद, 500 रुपये जुर्माना किया। जुर्माना न देने पर एक-एक हफ्ते की और कैद होगी। धारा 504 व 506 में तीनों को बरी कर दिया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।