{"_id":"59fb5f384f1c1bc1678b8d6e","slug":"111509646136-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस की टक्कर से छात्र की मौत
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। देवरिया-बलिया मार्ग के तुर्तीपार चट्टी पर गुरुवार की सुबह स्कूल बस ने एक बालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार निवासी दिलीप साहनी का छह वर्षीय पुत्र अमन गांव के ही एक कॉन्वेंट विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था।
प्रतिदिन की भांति वह गुरुवार को बैग लेकर स्कूल जाने के लिए घर से निकला। सड़क के किनारे लगे झुरमुट से निकलकर ज्यों ही वह सड़क पर पहुंचा, तभी स्कूली बस की चपेट में आ गया। इस दौरान पिछला चक्का चढ़ने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चट्टी पर अफरा-तफरी मच गई और लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। यह देख चालक बस छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बालक के घर में कोहराम मच गया।