{"_id":"5ace64394f1c1b533e8b49b6","slug":"21523475513-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा व्यवसायी से 1.90 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा व्यवसायी से 1.90 लाख लूटे
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौराजपुर गांव में सूजरा मार्ग पर भट्ठा कारोबारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 1.90 लाख रुपये लूट लिए और मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। ग्रामीणों ने कोतवाली में घटना के विरोध में हंगामा किया। इस संबंध में तहरीर दी।
पीड़ित भट्ठा व्यवसायी ओमवीर पुत्र जिले सिंह नौरोजपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके भाई ओमप्रकाश गांव के प्रधान हैं। ओमवीर का बिजवाड़ा में मां दुर्गा बिक्र फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। बुधवार की सांय चार बजे ओमवीर बाइक पर सवार होकर भट्ठे से रुपये लेकर गांव लौट रहे थे। जब वे सूजरा मार्ग पर नौरोजपुर गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार आ रहे तीन बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भट्ठा मालिक गिर गए। इस दौरान बदमाशों ने उनसे 1.90 लाख रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर हाथ में डंडा मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मारने की धमकी देकर सूजरा मार्ग से भाग गए।
लूट की सूचना पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पीड़ित 100 नंबर पर पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के एक घंटे बाद कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लगे। लूट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस ने घटना के खुलासे की मांग की। उन्होंने यदि घटना का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से शिकायत होगी। इस संबंध में भट्ठा व्यवसायी ओमवीर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इनमें मांगेराम, राहुल, तेजपाल, प्रबल नैन, जितेंद्र, रामवीर, जयप्रकाश, संजय, सुखपाल, धर्मपाल, संजीव नैन, हरपाल आदि रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
तीन दिन में दो लूट
बागपत। नौरोजपुर गांव में तीन दिन में लूटपाट की दो घटनाएं हुई। रविवार को संजय गोयल की किराना की दुकान से बाइक सवार दो बदमाश 50 हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए। पुलिस अभी तक इस घटना में शामिल बदमाशों का पता भी नहीं पाई थी कि बदमाशों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बदमाशों का गिरोह सक्रिय है। जो आए दिन लूटपाट की घटनाएं कर रहे हैं, पुलिस बदमाशों के सामने पंगु बनी हुई है।