फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदमाशों की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

बदमाशों की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में तीन बदमाश किसी की हत्या करने आए , इसकी सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस जब वहां पहुंची तो मामला कुछ और पाया। पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को कोतवाली ले आई है और पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार को पुलिस को हिलवाड़ी गांव से एक व्यक्ति ने फोन किया कि तीन लोग हत्या के इरादे से यहां आए हैं, जिन्हें ग्रामीणों ने घेरा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस गांव पहुंची तो मामला कुछ और मिला। पुलिस ने बताया हिलवाड़ी गांव में उन्ही का ही रिश्तेदार एक युवक उनके घर आता-जाता था। वहां उसके अवैध संबंध हिलवाड़ी गांव के एक व्यक्ति की पुत्रवधू से हो गए और उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली। शुक्रवार को जब वह युवक आया और उसने कहा कि यह मेरी पत्नी है, कोर्ट मैरिज की हुई है, मैं इसे लेकर जाऊंगा। इस पर उन्होंने यह कह शोर मचा दिया कि उनके घर में बदमाश आए हुए हैं और उनकी हत्या करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो यह मामला दूसरा पाया। पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को कोतवाली ले आई है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed