फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बालिका सहित चार की चोटी कटी

बालिका सहित चार की चोटी कटी

Tue, 08 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बालिका सहित चार की चोटी कटी
म‌ह‌िला की कटी चोटी - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। बेवर, कुसमरा, बिछवां क्षेत्र में छात्रा सहित चार महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार कट रही चोटियों से महिलाओं में दहशत है। देहात में अब महिलाओं को चोटियों की चिंता सता रही है। महिलाएं घरों के बाहर हल्दी के थापे लगा रही हैं।
विज्ञापन


बेवर के गांव दिखतमई में सो रही कक्षा 12 की छात्रा की रात में और एक महिला की सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगाते समय चोटी कट गई। चोटी कटने से बेहोश महिला को परिवारीजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। मानसिंह की 17 साल की पुत्री सोनी ेकक्षा 12 की छात्रा है।
विज्ञापन


सोमवार की रात नौ बजे वह कमरे में सोने चली गई। रात 11 बजे बिजली जाने पर जागी तो उसे चोटी कटी मिली। चोटी कटने से वह दहशत में आ गई है। बेहोश होने पर परिवारीजनों ने मंगलवार की सुबह उसको बेवर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशुपाल सिंह की पत्नी शशी सुबह साढ़े छह बजे अपने घर में झाड़ू लगा रही थी अचानक उनकी चोटी कटकर गिर गई। चोटी कटते ही वह बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उनको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

बिछवां के गांव जगतपुर में मकान के अंदर आंगन में सो रही महिला की सोमवार की सुबह तीन बजे चोटी कट गई। जगतपुर निवासी रविंद्र सिंह कुशवाह की 40 साल की पत्नी उमा सोमवार की रात घर के अंदर सो रही थी। अलसुबह तीन बजे के उसे चोटी कटने का अहसास हुआ।

उन्होंने सिर पर हाथ लगाया तो कटी हुई चोटी उनके हाथ में आ गई। उनकी चीख सुन घर के बाहर सो रहे परिवार के लोग अंदर आ गए। सुबह जानकारी होते ही ग्रामीण वहां जमा हो गए। गांव में महिलाओं ने अनहोनी की आशंका के चलते हल्दी के थापे लगाने शुरू कर दिए।

क्षेत्र के बंसरमऊ निवासी 60 साल की विद्यावती सोमवार की रात घर के आंगन में सो रही थी। रात 12 बजे उसको अपने सिर में अजीब सा महसूस हुआ। जब उसने सिर पर हाथ फेरा तो उसकी चोटी कटी हुई थी।


बाद में चोटी चारपाई के नीचे पड़ी मिली। जानकारी होते ही पड़ोस की महिलाएं भी उनके घर पर जमा हो गईं। चोटी कटने के बाद दहशत में आई वृद्धा को बुखार आ गया। परिवारीजनों ने उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed