फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab big news today SIT formed in the Amarjit Chawla case

Chd-Pb Big News: मैड संधू हत्याकांड का आरोपी काबू, अमरजीत चावला केस में एसआईटी बनी; मोहाली में मिला सिर कटा शव

Thu, 08 Oct 2026 04:02 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:02 PM IST
सार

मैड संधू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। अहमदाबाद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संगरूर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने यह केस दर्ज करवाया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab big news today SIT formed in the Amarjit Chawla case
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बहरीन महिला दुष्कर्म मामले में मान सरकार ने गठित की एसआईटी। अमृतसर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह। पीरमुछल्ला में मिला युवक का सिर कटा शव। मैड संधू हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें, चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन


Trending Videos

मैड संधू हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मैड संधू पर फायरिंग की थी। वारदात के बाद वह गुजरात पहुंच गया और अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था। लोकेशन मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से हत्या की साजिश, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, फंडिंग नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलजीत का घर समझ दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे
जालंधर के दोसांझ कलां गांव में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार समझकर पड़ोसी के घर पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। दिलजीत के पड़ोसी मुख्तियार के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे 4-5 लोग मुंह ढककर दीवार पर स्प्रे से कुछ लिख रहे थे। स्प्रे की गंध आने पर उनकी नींद खुली और उन्होंने लोगों को डांटा, जिसके बाद वे मौके से भाग गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

संगरूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस दर्ज 
संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला की शिकायत और दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर की गई है।48 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह खुद भी कांग्रेस से जुड़ी है। पढ़ें पूरी खबर 

बहरीन महिला दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित 
बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में अमरजीत चावला मामले की तत्काल और पारदर्शी जांच के लिए पंजाब सरकार ने विशेष जांच दल गठित किया है। इस संबंध में आप मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने जानकारी दी। उन्होंने कहा आनंदपुर साहिब थाने में दर्ज एक मामले की जांच के लिए पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है। पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह 
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह गुरुवार को अमृतसर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने के बाद पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे परगट सिंह ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की और जिम्मेदारी मिलने के लिए शुकराना किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप और पार्टी के कई नेता भी इस दौरान साथ रहे। पढ़ें पूरी खबर 

पीरमुछल्ला में मिला सिर कटा शव 
जीरकपुर में पीरमुछल्ला के डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित नेचर पार्क में गुरुवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने पार्क में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed