फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Beheaded body found in Peermuchalla Nature Park police working to identify deceased

पीरमुछल्ला के नेचर पार्क में मिला सिर कटा शव: हाथ पर लिखा ‘विशाल’ और ‘वि’, पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 08 Oct 2026 12:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: Nivedita Updated Thu, 08 Oct 2026 12:05 PM IST
सार

मृतक की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष लग रही है। मृतक की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने निशानों को भी आधार बनाया जा रहा है। एसएचओ के मुताबिक, युवक के एक हाथ पर ‘विशाल’ और दूसरे हाथ पर ‘वि’ लिखा हुआ है। इन निशानों के आधार पर भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Beheaded body found in Peermuchalla Nature Park police working to identify deceased
माैके पर पहुंची जांच टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

जीरकपुर में पीरमुछल्ला के डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित नेचर पार्क में गुरुवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने पार्क में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन




ढकोली थाना प्रभारी एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि युवक का सिर धड़ से अलग मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सैंपल जुटाए हैं। शव को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष लग रही है। मृतक की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने निशानों को भी आधार बनाया जा रहा है। एसएचओ के मुताबिक, युवक के एक हाथ पर ‘विशाल’ और दूसरे हाथ पर ‘वि’ लिखा हुआ है। इन निशानों के आधार पर भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या नेचर पार्क में ही की गई या कहीं और वारदात को अंजाम देने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद पार्क में सुबह सैर करने पहुंचे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed