फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   police registered case against Sangrur Congress District President Jagdev Singh Gaga for misdeed

संगरूर कांग्रेस अध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस दर्ज: दामाद को नौकरी और चेयरमैन लगवाने का झांसा देकर शोषण का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 01:13 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: Nivedita Updated Thu, 08 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जगदेव सिंह ने उसे झांसा दिया कि वह उसके दामाद को सरकारी नौकरी लगवा देगा और साथ ही उसे किसी संस्था/बोर्ड में चेयरमैन की कुर्सी भी दिलवाएगा। इस झांसे और प्रलोभन के एवज में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
police registered case against Sangrur Congress District President Jagdev Singh Gaga for misdeed
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला की शिकायत और दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


48 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह खुद भी कांग्रेस से जुड़ी है। इसी दौरान संगरूर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह (निवासी गागा, लहरा) का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया और वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में एक साथ जाने लगे।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि मेल-जोल बढ़ने पर आरोपी जगदेव सिंह ने उसे झांसा दिया कि वह उसके दामाद को सरकारी नौकरी लगवा देगा और साथ ही उसे किसी संस्था/बोर्ड में चेयरमैन की कुर्सी भी दिलवाएगा। इस झांसे और प्रलोभन के एवज में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने इस बात की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को दी, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि आरोपी जगदेव सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और धारा 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed