फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   20 kg of heroin seized in Firozpur

फिरोजपुर में पकड़ी गई करोड़ों की हेरोइन: सीमा पार से ड्रोन में आई थी खेप, खेतों से हुई बरामद

Thu, 08 Oct 2026 06:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2026 06:24 PM IST
सार

फिरोजपुर में 20 किलो से अधिक हेरोइन पकड़ी गई है। नशे की ये खेप पाकिस्तान से आई थी जिसे खेतों में गिराया गया था। 

विज्ञापन
20 kg of heroin seized in Firozpur
हेरोइन के पैकेट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

युद्ध नशे  विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फिरोजपुर में पुलिस ने गांव पधरी के खेतों में ड्रोन से फेंकी गई 20 पैकेट हेरोइन, 12 जिंदा कारतूस, दो बाइक, तीन जोड़ी चांदी की पायल और दो लोहे की रॉड बरामद की हैं। 
विज्ञापन




बरामद हेरोइन का वजन करीब 20 किलो 298 ग्राम बताया जा रहा है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस की विशेष टीमें नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। बीते 7 अक्तूबर को थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को गांव पधरी में ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खेत से नशे की खेप बरामद की। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed