फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Major breakthrough in Mad Sandhu murder case Accused hiding in Gujarat hotel arrested Ahmedabad Crime Branch

मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: गुजरात के होटल में छिपा आरोपी गिरफ्तार, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Thu, 08 Oct 2026 02:10 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 08 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

पुलिस अब आरोपी से हत्या की साजिश, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, फंडिंग नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन
Major breakthrough in Mad Sandhu murder case Accused hiding in Gujarat hotel arrested Ahmedabad Crime Branch
मैड संधू का हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मैड संधू पर फायरिंग की थी। वारदात के बाद वह गुजरात पहुंच गया और अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था। लोकेशन मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस अब आरोपी से हत्या की साजिश, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, फंडिंग नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। आरोपी को अमृतसर लाया गया है और पुलिस कमिश्नर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि मैड संधू अपनी कार वॉश के लिए छोड़कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस लेने के लिए छोड़ने पहुंचीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने मैड संधू के पास जाकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलीं, जिनमें दो मैड संधू को लगीं। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed