Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
लाइव अपडेट
यूपी: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और तेज हवाएं, इन जिलों के लिए आज चेतावनी जारी; सामान्य से नीचे गया पारा
Weather in UP: यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई। आज भी कई जिलों में बरसात की चेतावनी जारी की गई है। और पढ़ेंलखनऊ: मैच के अगले दिन ही स्टेडियम के आसपास बाढ़ जैसे हालात, पलासियो मॉल के सामने दो फिट तक पानी, तस्वीरें
गोमती नदी के बढ़े जलस्तर का असर रात होते-होते इतना बढ़ गया कि प्लासियो मॉल के सामने की दोनों लेन पूरी तरह जलमग्न हो गईं। मुख्य सड़क दरिया जैसी नजर आने लगी। शाम आठ बजे तक सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। और पढ़ेंएयर शो: नमो घाट से 20-30 किमी दायरे में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, होगा एरियल डिस्प्ले; तगड़ी सुरक्षा
भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को नमो घाट पर एरियल डिस्प्ले-2026 होगा। आयोजन को राज्य सरकार ने स्टेट इवेंट घोषित किया है। एयर शो के दौरान नमो घाट से 20-30 किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
और पढ़ेंयूपी: आठ महीने में बदले जौनपुर के कप्तान, कुंवर अनुपम सिंह का तबादला; यशवीर सिंह संभालेंगे कमान
जिले में आठ महीने के कार्यकाल के बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह यशवीर सिंह जिले के नए कप्तान होंगे। अनुपम सिंह का कार्यकाल दूल्हा हत्याकांड और सुरेरी वसूली कांड के कारण चर्चा में रहा। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, वांछितों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता भी सामने आई। और पढ़ेंयूपी: युवा शक्ति ने की काशी के विकास की सराहना, कहा- नेता नरेंद्र मोदी जैसा ही होना चाहिए; कॉरिडोर देख अभिभूत
गुजरात से काशी पहुंचे यात्रियों ने शहर के विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों की सराहना की। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर देखकर युवा यात्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा ही नेता होना चाहिए। यात्रियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और काशी की व्यवस्थाओं को देखा। विकास कार्यों और धार्मिक वातावरण से यात्री अभिभूत नजर आए। और पढ़ेंकफ सिरप मामला: दवा मंडी में पहुंची ड्रग विभाग की टीम, महज खानापूर्ति कर लौटी; सीज दुकानों के कागजातों की जांच
ड्रग विभाग की टीम ने सप्तसागर दवा मंडी में करीब दो घंटे जांच की। कफ सिरप मामले में पहले से सीज दुकानों के कागजात देखे गए। कारोबारियों को लाइसेंस अपडेट रखने और स्टॉक का नियमानुसार मिलान करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कारोबारियों ने जांच को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।
और पढ़ेंकाशी में नितिन नवीन: बोले- सीएम योगी ने यूपी को बीमारू राज्य की सूची से बाहर निकालने का काम किया
वाराणसी में नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों की सूची से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गति बढ़ी है और सरकार की नीतियों से विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव आया है। उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
और पढ़ेंकिसान की तड़पकर मौत: मधुमक्खियों ने किया हमला, शरीर पर सैकड़ों डंक के निशान; खेत की रखवाली करने गए थे गनपद
मऊ में मधुमक्खियों के हमले से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत की रखवाली करने गए थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में उनके शरीर पर सैकड़ों डंक के निशान मिले। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। और पढ़ेंयूपी: 23 मिनट में 43 ट्रांजेक्शन, रैपीपे के खाते से 1.56 करोड़ उड़ाए; फील्ड एजेंट के एप के जरिये खाते में सेंध
डिजिटल वित्तीय सेवा देने वाली कंपनी रैपीपे के खाते में सेंध लगाकर 23 मिनट में 43 ट्रांजेक्शन के जरिए 1.56 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। बताया गया कि आरोपियों ने कंपनी के फील्ड एजेंट के एप का इस्तेमाल कर खाते में सेंध लगाई। मामले की जानकारी के बाद संबंधित स्तर पर जांच शुरू की गई है। साइबर ठगी की इस घटना से हड़कंप मचा है।
और पढ़ेंवाराणसी: लहरतारा कैफे में पुलिस का छापा, दो युवती और दो युवक हिरासत में; आसपास के लोगों ने की शिकायत
लहरतारा फ्लाईओवर के पास कैफे एंड रेस्टोरेंट में बुधवार शाम मंडुवाडीह पुलिस ने छापा मारा। दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। कैफे के बाहर जुटे 50-55 स्थानीय लोगों ने इसे बंद कराने की मांग की और पूर्व शिकायतों का हवाला दिया।
और पढ़ें