फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police and administration on alert regarding law and order during festivals.

Meerut News: त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Thu, 08 Oct 2026 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police and administration on alert regarding law and order during festivals.
डीएम और एसएसपी ने ली अधिकारियों और संभ्रांत लोगों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आगामी नवरात्र, दशहरा, दिवाली, गंगा स्नान आदि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों और संभ्रांत लोगों की बैठक की। इस दौरान त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंथन किया गया।
डीएम डॉ.वीके सिंह ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय स्तर पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं का समय से आकलन कर कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह व विवाद की स्थिति में लोग कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। एसएसपी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने और त्योहारों के दौरान लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed