फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aparna secures first place in the essay competition on wildlife conservation.

Kushinagar News: वन्यजीव संरक्षण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अर्पणा को पहला स्थान

Thu, 08 Oct 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Aparna secures first place in the essay competition on wildlife conservation.
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना के जूलॉजी विभाग और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को विश्व वन्य जीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अर्पणा मणि त्रिपाठी को पहला स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार यादव ने कहा कि मानव जीवन और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए वन्यजीवों का संरक्षण जरूरी है।इसलिए सभी को वन्य जीवों की रक्षा करने का संकल्प लेना जाएगा। इसके बाद निबंध लेखन, पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में अर्पणा मणि त्रिपाठी ने प्रथम, सौम्या मणि त्रिपाठी ने द्वितीय और अमृता कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्विज एवं पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में आकृति बर्नवाल प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय और नित्या बर्नवाल तृतीय रहीं। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सुशील मिश्रा, सतीश मिश्रा, आकाश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. आजाद प्रकाश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed