{"_id":"6b0a37026b3d19e5e0077282","slug":"up-security-arrangements-in-jails-exposed-eight-inmates-escaped-and-seven-died-by-suicide-each-incident-is-f-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेलों में सुरक्षा व्यवस्था बेनकाब, आठ बंदी फरार और सात ने की आत्महत्या; हर घटना के बाद निलंबन और जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेलों में सुरक्षा व्यवस्था बेनकाब, आठ बंदी फरार और सात ने की आत्महत्या; हर घटना के बाद निलंबन और जांच
Sat, 28 Nov 2026 07:39 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:39 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश की जेलों में सुरक्षा और बंदियों की निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जनवरी से अब तक आठ बंदी फरार हो चुके हैं, जबकि सात ने आत्महत्या की है। हर घटना के बाद कर्मचारियों का निलंबन और जांच होती है, लेकिन लापरवाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल लगातार खुल रही है। कहीं बंदी कंबलों को जोड़कर बनाई गई रस्सी के सहारे ऊंची दीवार फांदकर भाग रहे हैं तो कहीं बैरक की खिड़की तोड़कर जेल से बाहर निकल जा रहे हैं। जेल के भीतर बंदियों की जान भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
आए दिन आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि हर घटना के बाद जेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई होती है, जांच बैठती है और सुरक्षा के निर्देश जारी होते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही लापरवाही सामने आ जाती है।
विज्ञापन
जनवरी से अब तक आठ बंदियों के फरार होने और सात बंदियों की आत्महत्या की घटनाओं ने जेलों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कन्नौज जिला जेल में चार-पांच जनवरी को दो बंदियों डिंपी उर्फ शिवा और अंकित ने जेल की करीब 22 फीट ऊंची दीवार को पार कर लिया। दोनों ने कंबलों को जोड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारे जेल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
जेल के भीतर बंद दो बंदियों का इस तरह फरार हो जाना सुरक्षा इंतजामों में बड़ी चूक थी। इसके बाद जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया, लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद अयोध्या जिला कारागार में भी शेर अली और सूरज उर्फ गोलू अग्रहरि बैरक की खिड़की तोड़कर भाग निकले। दोनों ने कंबल और कपड़ों को जोड़कर रस्सी बनाई और जेल की दीवार फांद दी। साफ है कि घटनाएं हो रही हैं और जिम्मेदार सुरक्षा पुख्ता नहीं कर पा रहे हैं।
Trending Videos
एक के बाद एक आत्महत्याएं
दूसरी तरफ जेलों में बंदियों की निगरानी में बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। आएदिन बंदी आत्महत्याएं कर रहे हैं। उरई जेल में फरवरी में पॉक्सो के आरोपी मनोज कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। अप्रैल में सुल्तानपुर जेल में नकटछेद और प्रतापगढ़ जेल में दीपक उर्फ राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।जुलाई में गोरखपुर जिला जेल में शौकत अफरोज ने आत्महत्या कर ली। अक्तूबर में फिरोजाबाद जेल में जितेंद्र उर्फ करुआ की मौत हुई। नवंबर में लखनऊ जिला जेल में अवनीश जायसवाल और आदर्श कारागार में राजू उर्फ अब्बास ने जान दे दी। इन घटनाओं के बाद छोटे कर्मचारियों पर गाज गिरी और बड़ों की जिम्मेदारी तय नहीं की गई।
राजधानी की जेल की घटनाओं पर और बड़ा सवाल
लखनऊ जेल में एक सप्ताह के भीतर दो बंदियों ने खुदकुशी कर ली। वह भी तब जब अधिकारी उसको लेकर बैठके करते रह गए। जेल अधीक्षक से लेकर जेल वार्डर समेत अन्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। डीजी जेल पीसी मीणा का कहना है कि जो भी घटनाएं हुईं, उनमें जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है। निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।
