{"_id":"6ac7a012155a891b7e0d8fb0","slug":"jewelry-found-missing-from-bank-locker-formal-complaint-lodged-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-182622-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बैंक के लॉकर से गायब मिले आभूषण, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बैंक के लॉकर से गायब मिले आभूषण, तहरीर दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बैंक के लॉकर से आभूषण गायब मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बैंक शाखा स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आभूषण वापस दिलाए जाने की मांग की।
मोहल्ला विष्णुपुरी भूड़ निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुद्वारे के सामने कोऑपरेटिव बैंक शाखा में अपने खाते के लॉकर में जरूरी कागजात तथा साढ़े सात तोला सोने के आभूषण रखे थे। जिसकी एक चाबी उसके पास थी, मगर वह चाबी कहीं खो गई थी। जिसकी सूचना उसने बैंक कर्मियों को लिखित में दी थी।
बैंक कर्मचारी शुगर मिल में उसके पास आए तथा कहा कि आपके सामने लॉकर तोड़ा जाएगा। बैंक कर्मचारियों ने लॉकर तोड़कर उसे एक सफेद थैला थमा दिया। जब थैला खोलकर देखा तो उसमें आभूषण नहीं थे, बल्कि आभूषण के खाली डिब्बे थे।
विज्ञापन
सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में जांच-पड़ताल कराई जा रही है।