Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cheque for two lakh rupees bounced twice; four-month jail sentence for the accused upheld.

Kangra News: दो लाख का चेक दो बार बाउंस, आरोपी की चार माह की सजा बरकरार

Sat, 28 Nov 2026 07:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Cheque for two lakh rupees bounced twice; four-month jail sentence for the accused upheld.
अपील खारिज, शिकायतकर्ता को चार लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। चेक बाउंस के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमन सूद की अदालत ने आरोपी की आपराधिक अपील खारिज कर दी है। अदालत ने निचली अदालत की ओर से सुनाई गई चार माह के साधारण कारावास और शिकायतकर्ता को चार लाख रुपये मुआवजा देने की सजा बरकरार रखी है। आरोपी को निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर शेष सजा भुगतने और मुआवजा राशि जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
मामले के अनुसार, सितंबर 2018 में आरोपी ने निजी जरूरत बताकर अपने परिचित से दो लाख रुपये उधार लिए थे। तीन माह में रकम लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन बार-बार मांगने पर भी भुगतान नहीं किया। दिसंबर 2018 में आरोपी ने शिकायतकर्ता को दो लाख रुपये का चेक दिया। बैंक में जमा करवाने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। आरोपी के आग्रह पर एक माह बाद दोबारा चेक लगाया गया, लेकिन वह भी अनादरित हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने 19 मार्च 2019 को कानूनी नोटिस भेजकर भुगतान मांगा, लेकिन आरोपी ने 15 दिन में न तो रकम लौटाई और न ही नोटिस का जवाब दिया। इसके बाद परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कांगड़ा ने 23 सितंबर 2025 को आरोपी को दोषी ठहराते हुए चार माह की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप का आधार नहीं पाया और सजा बरकरार रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed