Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   New record of faith in Gangotri-Yamunotri

Uttarkashi News: गंगोत्री-यमुनोत्री में आस्था का नया रिकॉर्ड

Tue, 10 Nov 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 10 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
New record of faith in Gangotri-Yamunotri
इस बार 18.90 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा व यमुना के दर्शन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री में इस वर्ष आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों धामों में श्रद्धालुओं की आमद ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। इस यात्रा सीजन में कुल 18,90,752 श्रद्धालुओं ने मां गंगा और यमुना के दर्शन किए। इनमें गंगोत्री धाम में 10,06,463 और यमुनोत्री धाम में 8,84,289 श्रद्धालु पहुंचे। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों धामों में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। वर्ष 2025 में दोनों धामों में कुल 14,02,886 श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2024 में यह संख्या 15,30,028 और 2023 में 16,40,418 रही, जबकि 2022 में कुल 11,10,204 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 4,87,866 अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। यह आंकड़ा दोनों धामों के प्रति बढ़ती धार्मिक आस्था को दर्शाता है।
इधर, यात्रा सीजन के समापन के साथ कपाट बंद होने का क्रम भी शुरू हो गया है। मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को भैया दूज के पावन पर्व पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शीतकाल में मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखबा गांव में होगी, जबकि मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना श्रद्धालु उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में कर सकेंगे। धामों के कपाट भले ही शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं लेकिन मुखबा और खरसाली में मां गंगा और यमुना की पूजा के साथ श्रद्धालुओं की आस्था का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed