{"_id":"6aa1137e51d1a21c9a0e36f9","slug":"video-congress-protests-in-bajpur-over-the-land-issue-of-twenty-villages-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाजपुर में बीस गांवों की भूमि के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाजपुर में बीस गांवों की भूमि के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
बाजपुर क्षेत्र के बीस गांवों की भूमि सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि बाजपुर क्षेत्र के बीस गांवों के किसानों की भूमि से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। किसानों को उनकी भूमि पर मालिकाना हक और अन्य सुविधाओं को लेकर लगातार परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। एसडीएम के मौजूद न होने पर कार्यकर्ताओं ने उनके पेशकार को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।