{"_id":"6aa05754b11824fee406f2b4","slug":"medical-college-expected-to-receive-all-buildings-soon-85-percent-of-the-work-is-complete-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146767-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज को जल्द सभी भवन मिलने की उम्मीद, 85 प्रतिशत काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज को जल्द सभी भवन मिलने की उम्मीद, 85 प्रतिशत काम पूरा
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों ने गति पकड़ ली है। भवनों में एंट्री के लिए मुख्य गेट बनने लगा है। निर्माण एजेंसी ने 85 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया है। उम्मीद है कि साल के अंत तक सभी भवन बनकर चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंप दिए जाएंगे।
600 करोड़ से अधिक के मेडिकल कॉलेज परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, 500 बेड का संबद्ध चिकित्सालय, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, फैकल्टी के लिए आवासीय भवन और अत्याधुनिक लैब बनाईं जा रही हैं। अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, ब्लड बैंक और मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होगी। इससे न सिर्फ छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा बल्कि कुमाऊं भर के मरीजों को भी सुपर स्पेशियलिटी इलाज एक ही जगह मिल सकेगा। निर्माण कार्य देख रहे अधिकारियों के अनुसार भवन का स्ट्रक्चर वर्क 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग, बिजली, पानी, लिफ्ट और मेडिकल गैस पाइपलाइन का काम अंतिम चरण में है। मौसम ने साथ दिया तो दिसंबर तक भवन का काम पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाएगा।
-- -
एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी
मेडिकल कॉलेज में एनएमसी के मानकों के अनुसार उपकरणों की खरीद और फैकल्टी की तैनाती की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है। कॉलेज प्रबंधन ने इसी सत्र में पहले बैच के लिए एनएमसी से मान्यता लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष अंतिम आवेदन करना होगा। कॉलेज प्रशासन का फोकस एक बिल्डिंग को पूरी तरह से तैयार कर उसमें पहला सत्र शुरू करने का है।
विज्ञापन
-- -
मेडिकल कॉलेज में एक भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है। फैकल्टी भरी जा रही हैं। एनएमसी के मानकों पर हर स्तर से तैयारी की जा रही है। जल्द एनएमसी की मान्यता के लिए आवेदन किया जाएगा। -डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।