{"_id":"6ae31a1a66f6fd9e900401f1","slug":"video-campaign-to-fill-potholes-begins-in-metropolis-society-new-road-to-be-constructed-starting-november-1st-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मेट्रोपोलिस सोसाइटी में गड्ढे भरने का अभियान शुरू, एक नवंबर से बनेगी नई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मेट्रोपोलिस सोसाइटी में गड्ढे भरने का अभियान शुरू, एक नवंबर से बनेगी नई सड़क
गायत्री जोशी
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:34 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर शहर को गड्ढामुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान जारी है। मेट्रोपोलिस सोसाइटी में अभियान शुरू होने पर महापौर विकास शर्मा ने समिति के सदस्यों से संवाद कर सड़क संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। सोसाइटी के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और विकास कार्य शुरू कराने पर आभार जताया। महापौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से 10 करोड़ रुपये की हॉटमिक्स सड़कों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। बिटुमिन की उपलब्धता और बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था, लेकिन मौसम अनुकूल होने पर निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसके अलावा 11.50 करोड़ रुपये के नए टेंडर जारी किए गए हैं। इनके तहत सीसी सड़कें, पार्कों का सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मेट्रोपोलिस सोसाइटी में भी नई सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में पार्कों के सौंदर्यीकरण और ओपन जिम स्थापित करने के साथ डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। गौशाला बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि पेट्रोल पंप परियोजना पर काम चल रहा है। डमरू चौक का टेंडर जारी हो चुका है और शिव कॉरिडोर के लिए शासनादेश जारी हो गया है। गंगापुर रोड और भूरारानी रोड का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। उद्यान विभाग से इंदिरा कॉलोनी तक नई सड़क बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है। इस दौरान सोसाइटी अध्यक्ष शंकर पटवाल, पीयूष भाटिया, वार्ड 40 के पार्षद बीनू, सुमेश राय, विनोद वर्मा, पंकज तिवारी, डॉ. आरके अग्रवाल, पूनम वर्मा, शिवराज सिंह बोरा, बीरेंद्र सिंह, मधु राय, मनीष अग्रवाल, सीमा शर्मा, मोनिका, रवि सिंह, हरीश कंडोलिया, श्रीमती बडोला और महेंद्र पोपली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।