Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri:Car heading to Badrinath hits a divider; accident caused by driver dozing off, three passengers injured
{"_id":"6aef1a1de7ccafe8d3014706","slug":"video-tehricar-heading-to-badrinath-hits-a-divider-accident-caused-by-driver-dozing-off-three-passengers-injured-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ जा रही कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा, तीन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ जा रही कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा, तीन यात्री घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के पास दिवाली के दिन बड़ा हादसा टल गया। सहारनपुर से बदरीनाथ धाम जा रही मारुति सुजुकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इससे पहले भी इस खतरनाक स्थान पर दो वाहन सीधे गंगा नदी में समा चुके हैं।
हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। दुर्घटना में तीन यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि दो लोग सुरक्षित रहे। घायलों में सहारनपुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोमाली (बेहट रोड) निवासी जतिन पुत्र मेहरदास भी शामिल हैं। सभी घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।
देवप्रयाग कोतवाल कृष्णकांत ने बताया कि कार सवार सभी लोग बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रथमदृष्टया चालक को झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खोने की आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।