{"_id":"6ad4d0cbfd2d31abd402af97","slug":"video-rudraprayag-sacred-chhari-yatra-reaches-koteshwar-carrying-a-message-of-global-well-being-and-peace-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: कोटेश्वर पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा, विश्व कल्याण और शांति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: कोटेश्वर पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा, विश्व कल्याण और शांति का संदेश
उत्तराखंड की देवभूमि में इन दिनों आस्था और आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा रही पवित्र छड़ी यात्रा आज रुद्रप्रयाग पहुंची। आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा से जुड़ी इस यात्रा ने कोटेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश किया, जहां श्रद्धालुओं ने छड़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साधु-संतों के सानिध्य में आगे बढ़ रही इस यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपराओं के संरक्षण के साथ विश्व कल्याण और शांति का संदेश प्रसारित करना है। यहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और पवित्र छड़ी के दर्शन किए। यात्रा के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी चल रहे हैं, जो विभिन्न धार्मिक पड़ावों पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं बीते 7 अक्टूबर को बागेश्वर के प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर आगे बढ़ रही है। हरिद्वार में कई स्थानों पर पूजन के बाद यात्रा उत्तरकाशी पहुंची। इसके बाद श्रीनगर स्थित मां धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और फिर यात्रा कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।धर्म और अध्यात्म की इस यात्रा का संदेश केवल आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता के कल्याण और विश्व शांति की कामना से भी जुड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।