{"_id":"6ad3bb70b28b08b48b09bd05","slug":"villagers-continued-digging-up-the-road-for-the-second-consecutive-day-they-turned-away-officials-who-had-arrived-for-talks-rudraprayag-news-c-5-1-drn1020-1093155-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दूसरे दिन भी सड़क काटने में जुटे ग्रामीण, वार्ता करने पहुंचे अधिकारियों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दूसरे दिन भी सड़क काटने में जुटे ग्रामीण, वार्ता करने पहुंचे अधिकारियों को लौटाया
Sat, 17 Oct 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद की खरगेड़ ग्रामसभा के चौण्डा, पालीगाड़ और मुरचौण्डा गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों का श्रमदान दूसरे दिन भी जारी रहा। करीब दो किलोमीटर सड़क के लिए ग्रामीण उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रास्ता निर्माण में जुटे है। ग्रामीणों ने अब तक 100 मीटर सड़क श्रमदान कर काट दी है। इस दौरान आरडब्ल्यूडी की ओर से वार्ता के लिए अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनसे बातचीत करने से इनकार करते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। ग्राम प्रधान अजय पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश राणा और ग्रामीण यशोधर सेमवाल सहित ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी श्रमदान किया। महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कंडारी, जिला संरक्षक सूरत सिंह, जिला महामंत्री अजीत सिंह, जिला प्रचार मंत्री प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक संगठन मंत्री मान्वेंद्र रावत, प्रवीण चौधरी और अशोक चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ जुटे रहे। केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कंडारी ने कहा कि वर्षों से सड़क की मांग लंबित होने के कारण ग्रामीणों को खुद रास्ता काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता, तब तक ग्रामीणों का श्रमदान और संघर्ष जारी रहेगा।
-- -- -
दीपक बिष्ट
विज्ञापन
दीपक बिष्ट