{"_id":"6a355321a103499695005da9","slug":"video-rudraprayag-public-welfare-camp-held-in-guptkashi-neither-officials-nor-complainants-turned-up-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: गुप्तकाशी में लगा जनकल्याण शिविर; न अधिकारी पहुंचे, न फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: गुप्तकाशी में लगा जनकल्याण शिविर; न अधिकारी पहुंचे, न फरियादी
मंच सजा था, कुर्सियां लगी थीं और कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे थे, लेकिन शिविर सूना रहा। न तो शिविर में जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और न फरियादी।
जन समस्याएं सुनने के लिए शुक्रवार गुप्तकाशी इंटर कॉलेज में आयोजित जनकल्याण शिविर में न तो अपेक्षित संख्या में ग्रामीण आए और न ही जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी और अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पंवार कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाएं संभालते रहे, जबकि तहसील स्तर के अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण अधिकांश ग्रामीणों को शिविर की जानकारी ही नहीं मिल सकी। पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, सभासद गौरव रावत और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि बिना जनभागीदारी के ऐसे आयोजनों का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। उनका कहना है कि पर्याप्त सूचना और तैयारी के अभाव में शिविर औपचारिकता बनकर रह गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।