Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Rishikesh:The eighth 'Chhari Yatra' commenced from the Tara Mata Temple in Mayakund; saints were welcomed with a shower of flowers
{"_id":"6acf905b90e1304cfd0eb56a","slug":"video-rishikeshthe-eighth-chhari-yatra-commenced-from-the-tara-mata-temple-in-mayakund-saints-were-welcomed-with-a-shower-of-flowers-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मायाकुंड स्थित तारा माता मंदिर से आठवीं छड़ी यात्रा का शुभारंभ, पुष्पवर्षा के साथ हुआ संतों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायाकुंड स्थित तारा माता मंदिर से आठवीं छड़ी यात्रा का शुभारंभ, पुष्पवर्षा के साथ हुआ संतों का स्वागत
मायाकुंड स्थित तारा माता मंदिर से आठवीं छड़ी यात्रा का शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच संत महात्माओं का स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर हिमालय योगी श्री 108 वीरेंद्रानंद गिरी महाराज ने किया। श्रीबद्रीश श्रीविभूषित हिमालय पीठाधीश्वर एवं उत्तराखंड राजगुरु ब्रह्मलीन गोदावरी गिरी महाराज के समाधि स्थल से प्रारंभ हुई इस यात्रा में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तारा माता मंदिर में महंत संध्या गिरी महाराज ने संतों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। यात्रा ने दत्त घाट, त्रिवेणी घाट, भरत मंदिर और दुर्गा मंदिर की परिक्रमा की। जूना अखाड़े के साधु-संतों की ओर से संचालित आठवीं पौराणिक छड़ी यात्रा उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों से होते हुए आदि कैलास और ओम पर्वत पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।