Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Jollygrant: Ramlila organized in Athurwala for the second time after a gap of 45 years; procession taken out featuring the Hanuman flag.
{"_id":"6ace321687100d21140261b9","slug":"video-jollygrant-ramlila-organized-in-athurwala-for-the-second-time-after-a-gap-of-45-years-procession-taken-out-featuring-the-hanuman-flag-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट: 45 वर्षों के अंतराल के बाद अठूरवाला में दूसरी बार रामलीला का आयोजन, हनुमान ध्वज के साथ निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट: 45 वर्षों के अंतराल के बाद अठूरवाला में दूसरी बार रामलीला का आयोजन, हनुमान ध्वज के साथ निकाली शोभायात्रा
अठूरवाला में 24 अक्टूबर से होगा रामलीला का आयोजन
जौलीग्रांट। टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में आगामी 24 अक्टूबर से आयोजित होने वाली द्वितीय श्रीरामलीला के लिए हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन श्री नागराजा मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से ध्वज पूजन के साथ हुआ। राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों को विधिवत तिलक कर न्योतन किया गया। जिसके बाद हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड, मोलधार, गैस एजेंसी से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान ध्वज स्थापना और भूमि पूजन किया गया।
श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि टिहरी में दशकों पहले रामलीला हुआ करती थी। लेकिन टिहरी बांध के कारण करीब 14 गांवों को अठूरवाला में बसा दिया गया। दशकों तक अठूरवाला में रामलीला नहीं हुई। लेकिन पिछले वर्ष से क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कोषध्यक्ष रणजीत गुसाई ने कहा कि लगभग 45 वर्षों के अंतराल के बाद अठूरवाला में दूसरे वर्ष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। निर्देशक डॉ ममता कुंवर ने कहा कि रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।