Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Enactment of Sita's wedding on the third day of Ramlila; grand Ram Barat procession taken out.
{"_id":"6ace4307998a14d487024048","slug":"video-srinagar-enactment-of-sitas-wedding-on-the-third-day-of-ramlila-grand-ram-barat-procession-taken-out-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: रामलीला के तीसरे दिन सीता विवाह मंचन, निकाली गई भव्य राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: रामलीला के तीसरे दिन सीता विवाह मंचन, निकाली गई भव्य राम बरात
आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार को सीता विवाह लीला के मौके पर भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई बरात नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस बार घोड़े पर सवार भगवान श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बरात में शामिल बैंड की धुनों और जमकर हुई आतिशबाजी ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।राम बरात के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। भगवान श्रीराम की झांकी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच पूरा नगर राममय नजर आया। झांकी की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी हिमांशु अग्रवाल की देखरेख में निभाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।