फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   We will not let there be a shortage of funds for development works: Dr. Dhan Singh Rawat

विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे : डॉ. धन सिंह रावत

Tue, 13 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 13 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
We will not let there be a shortage of funds for development works: Dr. Dhan Singh Rawat
फोटो
विज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे कैबिनेट मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जनपद के पौराणिक व धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बड़ेथ गांव से करीब पांच किमी की पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। उन्होंने मां तारा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ताराकुंड को पर्यटन एवं तीर्थाटन सर्किट से जोड़कर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

मंदिर परिसर में आयोजित खुली चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने ताराकुंड के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे। उन्होंने सड़क संपर्क सुचारु बनाने, झील के सौंदर्यीकरण, विश्राम गृह एवं ध्यान केंद्र के निर्माण व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ताराकुंड को बुंखाल मंदिर, पैठाणी स्थित राहु मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर देवलगढ़, कमलेश्वर महादेव और मां धारी देवी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को तीर्थाटन सर्किट से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, ब्लॉक प्रमुख थलीसैंण सुनीता रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज रावत, मंडल अध्यक्ष पैठाणी विजय रौथाण, जिला पंचायत सदस्य टीला शिव चरण नौडियाल, पूर्व उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, ग्राम प्रधान पल्ली दिनेश लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed